महिला किसान दिवस पर महिला किसानों का सम्मान

महिला किसान दिवस पर महिला किसानों का सम्मान

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी से अवगत कराया

होशंगाबाद। महिला किसान दिवस (Women Farmers Day) पर शासन के निर्देशानुसार कृषक प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा (Farmers Training Center Pawarkheda) में जिले में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सम्मानित किया। साथ ही कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया जिसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी एवं किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की एवं किसानों द्वारा वैज्ञानिकों से खेती की समस्याओं के निदान हेतु सीधे परिचर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल (District Panchayat President Kushal Patel) ने किसानों से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई तकनीकी सलाह अनुसार खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान अपने एवं परिवार के उपयोग के लिए जैविक खेती (Organic farming) अपनाएं एवं कोरोना काल में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं। जोनल कृषि अनुसंधान केंद्र पवारखेड़ा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके मिश्रा(Agricultural Scientist Dr. KK Mishra), डॉ. कटहल एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर बनखेड़ी (Dr. Jackfruit and Agricultural Science Center Govind Nagar) के कृषि वैज्ञानिकों डॉ. संजीव गर्ग (Agricultural Scientists Dr. Sanjeev Garg) एवं डॉ. आकांक्षा (Dr. Akanksha) ने किसानों को सलाह दी कि किसान गेहूं और चने की बोनी बीज उपचार करके ही करें, चने के बीच उपचार हेतु ट्राईकोडरमा विरडी, कार्बन डायजिम से अवश्य करें, जैविक कल्चर का राइजोबियम एवं पीएसबी का उपयोग अवश्य रूप से करने की सलाह दी। उप संचालक कृषि होशंगाबाद जितेन्द्र सिंह ने खाद बीज उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। उन्होने बताया कि उन्नतशील प्रजातियों के चना एवं गेहूं बीज पर्याप्त मात्रा में बीज निगम कृषि अनुसंधान केंद्र पवारखेड़ा एवं कृषि विभाग के विकास खंड कार्यालय में उपलब्ध है जहां से किसान नियम अनुसार प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जिले की कृषि कर्मण अवार्ड (Krishi Karman Award) प्राप्त महिला कृषक कंचन वर्मा एवं हेमलता महतो के साथ ही कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषक उर्मिला विश्वकर्मा पुष्पा कटारे, कांतिबाई, कृष्णा चौरे सहित अनेक महिला किसानों का सम्मान किया। जिले के प्रगतिशील जैविक कृषक हेमंत दुबे, शरद वर्मा, साहब लाल महतो ने भी किसानों से अपने अनुभव साझा किए। संचालन राजेश चौरे ने, आभार प्रदर्शन गोविंद मीणा सहायक संचालक ने किया।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!