मिनी गोल्फ राष्ट्रीय प्रतियोगिता : रितिक ने जीता स्वर्ण पदक

इटारसी। राजस्थान के जयपुर में आयोजित सातवी मिनी गोल्फ राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर प्रतियोगिता में एक्सीलेंट स्कूल के रितिक पंजवानी ने देश भर से आए खिलाडिय़ों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 1 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित थी। रितिक के साथ एक्सीलेंट स्कूल के ही खिलाड़ी आयुश बलेचानी, अथर्व तिवारी, आयुश गुप्ता, वात्सल्य जैन, अमृतांश राठौर, पीताम्बरी तिवारी, हर्षिता चौरे, आकांक्षा पटैल एवं रेश्मी विश्वकर्मा शामिल थी। टीम मैनेजर के रूप में मंजू चंदेल भी टीम के साथ गई थी।

it70118 1

प्रतियोगिता में देश भर के अनेक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। केवल म.प्र. से ही 600 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसमें इटारसी एक्सीलेंट स्कूल के रितिक पंजवानीने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। इनकी इस उपलब्धी पर स्कूल संचालक संदीप तिवारी, प्राचार्य श्रीमती अंजना तिवारी एवं स्टाफ ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है। सोमवार को स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह टीम इटारसी पहुंची। जहां स्टेशन पर ही फूलमालाओं से इनका स्वागत किया गया। फिर रैली के रूप में ढोल बाजे के साथ उन्हें स्कूल लाया गया। जहां स्कूली बच्चों एवं स्टाफ ने उनका स्वागत किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!