---Advertisement---

स्कूल मैदान से जुआ खेलते 7 पकड़े, एक सट्टा लिखते

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। कोतवाली पुलिस ने सेठ गुरुप्रसाद स्कूल (Seth Guruprasad School) के मैदान एकता चौक से जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार करके उनसे ताश की गड्डी और नगद राशि जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल मैदान एकता चौक पर जुआ खेल रहे राकेश तिवारी (Rakesh Tiwari), आबिद अली (Abid Ali), असलम खान (Aslam Khan), किशोर मेषकर (Kishore Meshkar), भोला उर्फ अफरोज शाह (Bhola Afroz Shah), जावेद खान (Javed Khan) और सुनील साहू (Sunil Sahu)को गिरफ्तार किया है। उनसे ताश के 52 पत्तों के साथ ही 3 हजार 670 रुपए जब्त किये हैं। इसी तरह से ओवरब्रिज के नीचे बंगाली कालोनी से इरशाद (Irshad)पिता इशाक खां (Ishaq Khan)44 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला इटारसी को सट्टा सामग्री और नगद 1240 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.