---Advertisement---

जिले के किसानों ने खेती को नई ऊंचाई दी है : विधानसभा अध्यक्ष

By
On:
Follow Us

किसानों की आय दुगुनी होने तक चैन से नही बैठूंगा : कृषि मंत्री श्री बिसेन
कृषि विज्ञान मेले का किया शुभारंभ
होशंगाबाद। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 3 दिवसीय कृषि विज्ञान मेला तथा प्रदर्शनी पवारखेडा में आयोजित की गई । इसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डा सीताशरण शर्मा तथा कृषि मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन ने किया। उन्होने गौ पूजा तथा लाडली लक्ष्मी बेटियो का पग पूजन करके उनका सम्मान किया। मेले में किसानों को कृषि उपकरण में अनुदान, मृदा हैल्थ कार्ड तथा उन्नत बीज का वितरण किया गया। किसान मेले में कृषि, उद्यानिकी, रेशम, मछली पालन, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागो की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
कृषि मेले में विधानसभा अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि होशंगाबाद के किसानों ने खेती को नई ऊंचाई दी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने गांव के विकास के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना दी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य बीज में अनुदान देकर किसानो का भला किया। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दुगुना करने का संकल्प लिया है। खेती को बेहतर करने के लिए किसानों की निरंतर मदद की जा रही है। कृषि विज्ञान मेले का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को बेहतर करें।
मेले में कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि सरकार की किसान कल्याण की नीति के कारण मध्यप्रदेश में खेती का लगातार विकास हो रहा है। प्रदेश को 5वीं बार राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री जी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने किसानो की आय दुगुना करने का संकल्प लिया है। किसानो की आय जब तक दुगुनी नही हो जाती तब तक हम चैन से नही बैठेंगे। कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर किसान को मिलने वाली राहत राशि में वृद्धि की गई है। अब खेती के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर किसान को 4 लाख रूपये की राहत राशि उसके आश्रितो को दी जाएगी। इसमें किसी तरह का आयु बंधन नहीं है। इसी तरह प्राकृतिक आपदा में मौत होने पर भी राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत अब 4 लाख रूपये की राहत राशि दी जाएगी।
hbad030517 (1)मेले में कृषि मंत्री ने कहा कि होशंगाबाद जिले में किसानो की मांग के अनुसार कस्टम हायरिंग सेन्टर खोले जाएगें। इसके लिए 10वीं पास व्यक्ति आनलाईन आवेदन कर सकते है। इससे डिग्री की बाधता समाप्त कर दी गई है। कृषि उपकरणों की खरीदी के लिए एग्रो से खरीद की भी बाधता समाप्त कर दी गई है।
किसान आनलाईन आवेदन करके विभाग में पंजीकृत किसी भी कंपनी के कृषि उपकरण खरीद सकते है। किसान मेले में दी जा रही जानकारियो का किसान अपनी खेती को बेहतर करने में उपयोग करें। होशंगाबाद को कृषि महा विधालय का उपहार दिया गया है। इसके विकास के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आसपास के जिलो का भ्रमण करके उन्नत तथा समन्वित खेती को अपनाए। धान की रोपाई के लिए श्री पद्यति का उपयोग करें इसमें केवल एक किलो बीज बहुत कम खाद तथा कम पानी लगता है। इससे धान का दुगुना उत्पादन होता है। होशंगाबाद के किसानो के खेतों की मिट्टी की जांच के लिए 2 आधुनिक मशीने दी जा रही है। इस वर्ष गेहूं और दालो का अच्छा उत्पादन हुआ है। इनके निर्यात के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होने कहा कि इस वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। उनके एकातम मानववाद तथा गरीबो के कल्याण के दर्शन को हमारी सरकार चरित्रार्थ करने का प्रयास कर रही है।
समारोह में शामिल सभी अतिथियों का अनाज तथा फलों की टोकरी देकर स्वागत किया गया। इससे संग्रहित अनाज तथा फल आंगनबाडी केन्द्र के बच्चो को वितरित किए गए। मेले में किसान वैज्ञानिक संजीव वर्मा ने गर्मी में जुताई, नरवाई नष्ट करने तथा सोयाबीन की बोनी के संबंध में सलाह दी।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी, मंणी अध्यक्ष श्रीमती जानकी मीणा, अंत्योदय समिति के सदस्य श्री हरिशंकर जैसवाल, कृषि समिति के सभापति श्री मनोहर लाल बैंकर, श्री संतोष परिख, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, संयुक्त संचालक कृषि श्री बीएल बिलैया, उप संचालक कृषि जेएस गूर्जर, जनप्रतिनिधि गण तथा बडी संख्या में किसान उपस्थित रहें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.