मोदी सरकार के 8 साल होने पर दलित बस्तियों में सेवा करेगा अजा मोर्चा

मोदी सरकार के 8 साल होने पर दलित बस्तियों में सेवा करेगा अजा मोर्चा

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सरकार के 8 वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे हैं। इन वर्षों में अंत्योदय के कल्याण के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।
यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (BJP Scheduled Caste Morcha) प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे संभाग में अनुसूचित जाति की बस्तियों के बूथों (Booths) पर जाकर हितग्राहियों से घर-घर संपर्क करेगा। जिला एवं मंडल स्तर पर समिति का गठन कर कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक दिन 5 घंटे देकर अनुसूचित जाति बस्ती में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताए।

बैठक में सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee), पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyay), भारतमाता (Bharatmata) एवं भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राकेश जादौन, भगवान सिंह परमार अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी, धर्मेन्द्र आर्य अजा मोर्चा प्रदेशमंत्री एवं संभागीय सह प्रभारी, ठाकुरदास नागवंशी विधायक पिपरिया, डॉ. योगेश पंडाग्रे विधायक आमला, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, मुकेश चंद्र मैना जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, चेतराम मानेकर, आरती झरबड़े जिला प्रभारी बैतूल, राजू बकोरिया अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष नर्मदापुरम, मनीष निशोद अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरदा, किशोर महोबे अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बैतूल ने पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित किया।
बैठक में अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत भन्नरवार, अनिल आर्य, सीमा कैथवास, अरविंद सोदे, विजेश अंकले, अशोक नागले, अजा मोर्चा हरदा जिला महामंत्री पंचम लोंगरे, हिमांशु सांवरे, अजा मोर्चा बैतूल महामंत्री सत्तू सूर्यवंशी, तकक्षीत सोनारे, दीपक बस्तरवार, अनुज कुरेलिया, पूरन मेषकर, अतुल भंडारी, दुर्गेश चौधरी, श्रीराम सगर, गोविंद मेहरा, सहित तीनों जिले के अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद उपस्थित थे। संचालन मुकेश चंद्र मैना एवं आभार मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू बकोरिया ने माना।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!