---Advertisement---

पीपलढाना में श्याम मंदिर के लिए भूमिपूजन 17 को

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। समीपस्थ ग्राम पीपलढाना (Village Pipaldhana) में 17 मई 2023, दिन बुधवार को खाटू श्याम के मंदिर (Khatu Shyam Temple) का भूमिपूजन होगा।
नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) के इटारसी शहर (Itarsi City) से लगे हुए 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पीपलढाना गांव में खाटू श्याम जी के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन सांयकाल 4 से 6 बजे के बीच होगा।

भूमि पूजन के मुख्य अतिथि राव उदय प्रताप सिंह सांसद (Rao Uday Pratap Singh MP) रहेंगे। अध्यक्षता डॉ. सीतासरन शर्मा विधायक (Dr. Sitasaran Sharma MLA) करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह (Sohagpur MLA Vijay Pal Singh) एवं सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा (Seoni Malwa MLA Prem Shankar Verma) रहेंगे।

मंदिर निर्माण से जुड़े नटवर पटेल ( Natwar Patel)ने बताया कि यह नर्मदापुरम संभाग का पहला श्री खाटू श्याम जी का मंदिर होगा जिसका निर्माण 2 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी में उन्होंने बताया कि सांयकाल 4 से 6 के मध्य भूमिपूजन के बाद 6 से 8 बजे तक भंडारा और श्री श्याम संकीर्तन रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.