रॉयल ट्रिनिटी स्कूल संचालक और प्राचार्य पर मामला दर्ज

रॉयल ट्रिनिटी स्कूल संचालक और प्राचार्य पर मामला दर्ज

इटारसी। रॉयल ट्रिनिटी स्कूल संचालक और प्राचार्य पर पुलिस ने पालकों से धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों पर जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

रॉयल ट्रिनिटी स्कूल संचालक मैथ्यू थामस और प्राचार्य रंजना लक्ष्मण के खिलाफ स्कूल की मान्यता समाप्त होने के बाद भी फर्जी तरीके से प्रश्न पत्र तैयार करने और फर्जी रसीद तैयार कर छात्रों के पालकों से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपए वसूलने का प्रकरण बनाया है। पुलिस के अनुसार यह सब उन्होंने 9 मार्च 2022 से 6 जनवरी 23 के बीच किया है। पुलिस ने 6 जनवरी 2023 को उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

उल्लेखनीय है कि रॉयल ट्रिनिटी स्कूल संचालक और प्राचार्य पर स्कूल की मान्यता समाप्त होने के बाद भी पालकों से वसूली की अनेक शिकायतें हो रही थीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी पिछले माह इस मामले को लेकर आंदोलन किया था और स्कूल का गेट बंद कर दिया था। उस दौरान कुछ पालकों से उनकी बहस भी हुई थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। इसके बाद शिक्षा कार्यालय से अधिकारियों ने आकर जांच भी की थी। जांच में शिकायतें सही पायी जाने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से यह मामला दर्ज कराया गया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: