बच्चों ने जाना वन्य जीवन, पेड़-पौधों का महत्व और भर्ती संबंधी जानकारी मिली

बच्चों ने जाना वन्य जीवन, पेड़-पौधों का महत्व और भर्ती संबंधी जानकारी मिली

बनखेड़ी। वन मंडल महुआखेड़ा, परिक्षेत्र बनखेड़ी में शासकीय कन्या शाला बनखेड़ी की 110 छात्राओं के साथ पांच शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अनुभूति कार्यक्रम अंतर्गत वन्य जीवन और पेड़-पौधों के विषय में जानकारी से अवगत कराया गया।

अनुभूति प्रेरक रामकिशोर चौरे रिटायर्ड अपर वन मंडल अधिकारी एवं राजेश पटेल वनरक्षक ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी। प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों, घास, औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग, वृक्ष एवं वनों के महत्व, पर्यावरण, खाद्य श्रंखला, तेंदू पत्ता संग्रहण की जानकारी, नदी, नाले में जल का प्रवाह, भू जल संरक्षण की जानकारी दी।

दोपहर में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रश्नपत्र हल कराया, वन विभाग की संरचना एवं विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नति एवं पदों की जानकारी, अखिल भारतीय सेवाओं की जानकारी एवं उनकी भर्ती संबंधी जानकारी, तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को एकलव्य योजना के तहत मप्र शासन द्वारा 9 वीं से कालेज स्तर तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी दी।

नेचर वॉलेंटियर का चयन किया, फीडबैक फार्म भरवाए, शपथ ग्रहण करवाई एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में रचना शर्मा, उपवनमंडल अधिकारी, राजुल कटारे, रेंज आफिसर ने भी विभिन्न जानकारी दी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!