नगर की हॉकी खिलाड़ी संजना मोरिया का महिला एकेडमी में चयन

नगर की हॉकी खिलाड़ी संजना मोरिया का महिला एकेडमी में चयन

नर्मदापुरम। नगर की हॉकी खिलाड़ी संजना मोरिया (Hockey player Sanjana Morea) का मप्र राज्य महिला एकेडमी (MP State Women’s Academy) के लिए चयन हुआ है। हॉकी टर्फ मैदान (Hockey turf field) पर अभ्यास करने वाली संजना शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती नर्मदापुरम की नौवीं कक्षा की छात्रा हैं।

संजना हॉकी मैदान पर बालागंज से साइकिल या लिफ्ट लेकर जाती थी, इनके पिताजी मजदूरी करते हैं। प्रतिदिन सुबह-शाम कोच जयसिंह भदौरिया, पवन सिंह, जयश्री रायकवार ने अभ्यास कराया। मध्य प्रदेश राज्य महिला अकादमी में चयन होने पर जिला हॉकी संघ, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल, रोहित फौजदार, डॉ अतुल सेठा, मुकेश दुबे, जिला खेल अधिकारी वंदना रघुवंशी, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पचलानिया, नीरज राय, पूनम रायकवार, हरिओम एवं हॉकी के वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!