---Advertisement---

चिकित्सकों ने जांची 521 मरीजों की सेहत, 304 मरीजों ने मुफ्त जांच कराई

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने किया मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक-नपाध्यक्ष भी पहुंचे

इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा और सामाजिक समरसता के उद्देश्य को लेकर मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। न्यास कालोनी स्थित बालाजी अस्पताल में आयोजित शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 521 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया।

शिविर में 304 मरीजों की शुगर, थायराइड, क्रियटिनिन, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, कैल्शियम, कोलेस्ट्राल समेत अन्य जांच नि:शुल्क की गई। शिविर में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज पाठक, पेट रोग एवं शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. प्रणय चौबे, हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ पाठक, डॉ. सचिन वर्मा चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. कंचन चौबे शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. गौरव चौबे दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमन गुप्ता सामान्य चिकित्सक, डॉ. साक्षी शर्मा आयुर्वेदाचार्य ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

शिविर प्रभारी राजकुमार दुबे, सहप्रभारी अभिषेक तिवारी एवं समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा ने बताया कि शिविर को लेकर मरीजों के पंजीयन पूर्व में कराए थे, इसके अलावा मौके पर भी मरीजों का पंजीयन कर उन्हें जांच एवं परामर्श दिया गया। तिवारी ने बताया कि भविष्य में भी हम सभी समाज के लोगों के लिए इस तरह के आयोजन करेंगे, प्रयास करेंगे कि भविष्य में क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी जोड़ा जाए, साथ ही दवाओं का वितरण भी नि:शुल्क हो।

मरीजों ने शिविर को लेकर कहा कि एक ही स्थान पर सभी तरह के चिकित्सक उपलब्ध रहे, इसका लाभ हमें मिला। कई तरह की शारीरिक समस्याओं एवं बीमारियों को लेकर चिकित्सकों ने परामर्श दिया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज पाठक ने कहा कि खानपान में जरूरी तत्वों की कमी के कारण लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं, इस वजह से जोड़ों में दर्द, खिंचाव, कमर दर्द जैसी शिकायतें आम हो गई हैं, हमें संयमित खानपान के अलावा नियमित योग, प्राणायाम एवं उठने-बैठने, लेटने एवं वाहन चलाने में कमर का ख्याल रखना चाहिए, समस्या होने पर उचित जांच एवं इलाज कराना चाहिए।

सुबह से लेकर शाम तक शिविर में भीड़ लगी रही। शिविर के दौरान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने पहुंचकर आयोजन की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में इस तरह के शिविर से मरीजों को लाभ मिलता है, साथ ही समय रहते बीमारियों का पता चलने से मरीज अपना बेहतर इलाज करा सकते हैं, जरूरतमंद मरीजों को ऐसे शिविर से लाभ होता है, भविष्य में भी इस तरह के शिविर होना चाहिए। समापन अवसर पर सभी चिकित्सकों का आयोजन समिति की ओर से श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर आभार जताया गया।

शिविर में सर्व ब्राह्मण समाज आयोजन समिति से जुड़े अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा, बेनीशंकर शर्मा, अशोक दुबे, अजय मिश्रा, जयंत शर्मा, श्रीकांत तिवारी, विजय शंकर द्विवेदी, कुलभूषण मिश्रा, मनोहर तिवारी मुनुआ, नवीन तिवारी, दिनेश उपाध्याय, संजय वाजपेयी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, प्रकाश दुबे, राकेश दुबे, राजेश शर्मा, संतोष चतुर्वेदी, अशोक शर्मा चुटई महाराज, अनिरुद्ध चंसोरिया, शैलेंद्र दुबे, आलोक दीक्षित, अक्षय तिवारी अत्तू, सौरभ शुक्ला, राहुल दुबे, मनोज शर्मा, दर्शन तिवारी, दत्तात्रेय उपाध्याय, सर्वेश शर्मा, शिवम पांडेय, आस्तिक ओझा, कृष्णकांत शर्मा सहित अन्य युवाओं ने सहयोग दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.