
तवा और पचमढ़ी में अच्छी वर्षा, तेजी से बढ़ेगा बांध का जलस्तर
इटारसी। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी और तवा के कैचमेंट एरिया में आज सुबह से शाम तक अच्छी बारिश होने से दोपहर बाद तवा बांध के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सुबह से दोपहर तक तवा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था जिसमें दोपहर बाद तेजी आयी है।
पचमढ़ी के अलावा तवा बांध के कैचमेंट एरिया में भी बारिश दर्ज की गई है। यहां सुबह 6 से 9 बजे के बीच 5.80 मिमी, 9 से 12 बजे के बीच 5.20 मिमी, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 17.20 और दोपहर 3 से शाम 7 बजे के बीच 39.2 मिमी वर्षा होने से तवा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पचमढ़ी में 60 मिमी वर्षा होने से देनवा नदी के जरिय वहां का पानी भी तवा में आएगा तो जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होगी। आज शाम 6 बजे तवा बांध का जलस्तर 1156.30 फीट था।
CATEGORIES Itarsi News