रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मप्र की हॉकी टीम भुवनेश्वर के लिए रवाना, नर्मदापुरम से 3 बच्चे शामिल

इटारसी। मध्यप्रदेश हॉकी की टीम (Madhya Pradesh Hockey Team) आज शाम यहां अमरकंटक एक्सप्रेस (Amarkantak Express) से बिलासपुर के लिए रवाना हुई, जहां से वे भुवनेश्वर जाएंगे। भुवनेश्वर में 20 से 30 दिसंबर तक नेशनल क्वालीफाईड 12 टीमों के बीच मुकाबला होगा जिनमें से 8 टॉप टीमों का चयन होगा, जो ग्वालियर में खेलो इंडिया के टूर्नामेंट में शामिल होंगी।

आज यहां इटारसी में जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने टीम के कोच, मैनेजर और खिलाडिय़ों का स्वागत के बाद शुभकामनाएं देकर रवाना किया। बैतूल में 11 से 16 दिसंबर को सिलेक्शन कैंप में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के 24 बच्चों ने कड़ी मेहनत की।

उनमें से टीम में 18 बच्चों का चयन हुआ जिसमें से नर्मदापुरम जिले से तीन बच्चे चयनित हुए हैं। यह टीम उड़ीसा के भुवनेश्वर में 20 से 30 दिसंबर तक नेशनल में क्वालीफाइड टीमों के बीच मुकाबला होगा। उत्साह से लबरेज मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ी जीत की कामना से यहां से रवाना हुए हैं।

जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शक एससी लाल, अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, सचिव कन्हैया गुरयानी, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को यहां से शुभकामनाएं दे कर रवाना किया।

डीएचए अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि यह गौरव के पल हैं जब नर्मदापुरम जिले से इतने बच्चे चयनित हुए हैं, हालांकि पहले भी यहां के बच्चों का चयन हुआ है, हमारी शुभकामना हैं कि ये टॉप 8 में स्थान बनाकर ग्वालियर में खेलें। कोच देवकीनंदन और मैनेजर तापेश साहू ने कहा कि लड़कों ने काफी मेहनत की है, हम अवश्य जीतेंगे। नर्मदापुरम जिले से मो. जैद, सुंदरम सिंह, प्रशांत सिंह तोमर का चयन मप्र की टीम में हुआ है।

पूल बी में है हॉकी मप्र की टीम

भुवनेश्वर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में हॉकी मप्र की टीम पूल बी में हॉकी झारखंड, हॉकी एसोसिएशन ओडीसा, दादरा एवं नागर हवेली एवं दमन एवं दीव हॉकी, हॉकी बिहार और हॉकी अरुणाचल के साथ शामिल है।

ये है टीम का शेड्यूल

हॉकी मप्र का पहला मैच 20 दिसंबर को दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीव से और 21 दिसंबर को हॉकी झारखंड से है। 23 दिसंबर को मप्र की टीम हॉकी बिहार से खेलेगी। 24 दिसंबर को हॉकी एसोसिएशन आफ ओडीसा से मुकाबला होगा और मप्र की टीम 26 दिसंबर को हॉकी अरुणाचल से मैच खेलेगी। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News