सेमरी हरचंद। महानवमी के पावन पर्व पर माता महाकाली महोत्सव समिति श्री रामचंद्र की पंचायती मंदिर के तत्वाधान माता महाकाली की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। माता की सेवा पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि मां के दरबार को विभिन्न प्रकार के पुष्पों, रंगीन रोशनी से सुशोभित किया गया। माता महाकाली को छप्पन भोग का महाभोग लगाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों दीपों से मां की महाआरती उतारी गई। विजयदशमी महायज्ञ कन्या भोजन भंडारे का कार्यक्रम किया गया।