---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

अचानक नदी में आया पानी, कार छोड़कर भागा परिवार, कार बही

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। बाबा भोलेनाथ (baba bholenath) के दर्शन करने गये एक परिवार के लोग उस वक्त बाल-बाल बच गये, जब वे अपनी कार (car) से नदी (river)पार कर रहे थे और नदी में पहाड़ी से तेज बहाव में पानी आ गया। परिवार कार छोड़कर भागा, और जान बचा ली, लेकिन कार तेज बहाव में दूर तक बह गयी।
आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर (Tribal Service Committee Tilak Sindoor) के सदस्यों का कहना है कि लोग बारिश के मौसम में इस तरह से अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जबकि उनको ऐसे मौसम में सावधानी बरतना चाहिए। समिति के प्रवक्ता विनोद वारिवा ने, तिलक सिंदूर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि पहाड़ी क्षेत्र का पानी का बहाव तेज होता है, चंद सैकंड में जान जा सकती है, रफ्तार के पानी की जगह पर पैर रखते ही पैर फिसल जाएगा। ऐसे में विशेष ध्यान रखें। आज की घटना में एक परिवार मुश्किल से बच पाया है। घटना कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ। पथरोटा थाना (Pathrota Police Station) प्रभारी प्रवीण चौहान का कहना है कि कार करीब 500 मीटर की दूरी में जाकर कुंड में फंसी जिसे पथरोटा पुलिस द्वारा निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। जब टीम लौटेगी तभी सारी जानकारी मिल सकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.