---Advertisement---

तीन माह से फरार रेप का आरोपी घेराबंदी करके पकड़ाया

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। करीब तीन माह पूर्व लाल ग्राउंड पर मूक बधिर युवती से रेप का दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दरअसल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लगातार पूछताछ में भी उसने अपने दूसरे साथी का नाम नहीं बताया था। लेकिन, पूछताछ जारी रही और आखिरकार उसने एक अन्य साथी का नाम भी बता दिया और पुलिस ने करीब एक माह की मशक्कत के बाद उसे आज गिरफ्तार भी कर लिया है।
घटना का मुख्य आरोपी जेल में है और अब दूसरा आरोपी भी पुलिस के हाथ आ गया है। आज उसे न्यास कालोनी क्षेत्र से पुलिस टीम ने घेराबंदी करके पकड़ लिया है। टीआई राम स्नेही चौहान के अनुसार लगातार मेला और वीआईपी ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी और अन्य खास अवसरों पर ड्यूटी के बावजूद करीब एक माह से इस आरोपी अभिषेक पिता ओमप्रकाश केवट निवासी सूरजगंज की तलाश की जा रही थी। यह ड्रायवरी करता है, आज उसके न्यास कालोनी के पास घूमने की सूचना मिली तो पुलिस टीम पहुंची। अत्यंत शातिर अभिषेक ने पुलिस को चमका देकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे घेराबंदी करके धर दबोचा गया। टीआई ने एसआई विवेक यादव, सोनाली चौधरी, आरक्षक हरीश, जितेंद्र, चेतना की टीम को मौके पर भेजा जहां आरोपी न्यास की गलियों में छिप गया। करीब दो घंटे तक पुलिस को छकाता रहा लेकिन, आरोपी को महावीर जैन स्तंभ के पास से घेराबंदी करके धर दबोचा।

अपहरण करके रेप किया था

गौरतलब है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक नाबालिग लड़की का अपहरण करके सूरजगंज लाल मैदान के पास झाडिय़ों में रेप किया गया था। नाबालिग अपनी बुआ के साथ जा रही थी कि आरोपी ने दोनों को बाइक से लिफ्ट दी और कुछ दूर ले जाकर सरकारी अस्पताल के पास उसकी बुआ को उतार दिया तथा मानसिक विक्षिप्त को लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने लाल ग्राउंड की झाडिय़ों में उसके साथ दुराचार किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बीस टीमें बनाकर तलाशी शुरु की और नाबालिग को झाडिय़ों से बरामद किया और सुबह 4 बजे मुख्य आरोपी को मौके से ही धरदबोचा था।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.