विधानसभा के सभी बूथों पर पार्टी के जीतने का लक्ष्य

विधानसभा के सभी बूथों पर पार्टी के जीतने का लक्ष्य

सोहागपुर। बूथ विस्तारक 2.0 अभियान का उद्देश्य विधानसभा के सभी बूथ पर पार्टी की जीत हासिल करना है। युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से इस अभियान में जुट जाना चाहिए । उक्त बात भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक महाला ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही।

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सोहागपुर प्रवास पर आए थे। इस दौरान शक्तिकेंद्र 12 के बूथ की समीक्षा की। इस दौरान शक्तिकेंद्र के विस्तारक राजेश शुक्ला एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल ने बूथ सशक्तिकरण एवं पन्ना प्रमुख के बारे में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस कामकाजी बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महाल्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, विस्तारक राजेश शुक्ला जयप्रकाश माहेश्वरी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल मंडल अध्यक्ष नीरज यादव महामंत्री अंकित कुबरे, पार्षद रविशंकर उइके पार्षद आशीष विश्वकर्मा, विजेंद्र राजपूत, प्रशांत मालवीय लकी किसनानी, तरुण मेहरा, डाल चंद साहू आदि मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!