उमा ठाकुर का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश खो-खो टीम में चयन

उमा ठाकुर का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश खो-खो टीम में चयन

इटारसी। जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता हुंगली वेस्ट बंगाल में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मध्यप्रदेश टीम में नर्मदापुरम जिले की उमा ठाकुर का चयन हुआ है।

जिला खो-खो संघ सचिव अश्वनी मालवीय ने बताया नर्मदापुरम जिले की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने 19 से 21 दिसंबर 2022 तक नसरुल्लागंज में पहुंची थी जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उमा पटेल का मध्य प्रदेश टीम में चयन हुआ है। जिला खो-खो संघ अध्यक्ष बशारत खान ने बताया कि विलुप्त होते पारंपारिक खेल खो-खो जहां नर्मदापुरम में अपना अस्तित्व खोता जा रहा था, वहीं जिला खो-खो संघ की सक्रियता से पुन: खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजना प्रारंभ किया। आज परिणाम स्वरूप जिले की एक खिलाड़ी कुमारी उमा ठाकुर का चयन मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है, यह गौरव की बात है।

जिला खो-खो संघ ने संजय यादव उपाध्यक्ष राष्ट्रीय खो-खो संघ एवं विनोद पोद्दार कोषाध्यक्ष मध्यप्रदेश खो-खो संघ का आभार व्यक्त किया है। छात्रा के चयन होने पर जिला खो-खो संघ उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, राजेश पटेल, आकाश, नीरज, रवि हरदुआ, भीम सिंह, गजेंद्र यादव सहित जिला खो-खो संघ के समस्त सदस्यों ने बधाई दी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!