---Advertisement---

उप्पल थैरेपी सेंटर का शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (Former Speaker and MLA Dr. Sitasaran Sharma) के मुख्य आतिथ्य में प्रो.इनोटेक हेल्थ इंडिया (Pro. Innotek Health India) द्वारा संचालित उप्पल थैरेपी सेंटर (Uppal Therapy Centre) बजरंगपुरा का शुभारंभ 2 अक्टूबर गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर दोपहर 02 बजे होगा।
इस अवसर पर अध्यक्षता नीरज कुमार सिंह कलेक्टर नर्मदापुरम (Neeraj Kumar Singh Collector Narmadapuram) करेंगे। विशेष अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरूकरण सिंह (Superintendent of Police Dr. Gurukaran Singh), मनोज सरेयाम सीईओ जिला पंचायत, पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी, डॉ.कश्मीर सिंह उप्पल पूर्व प्राचार्य एमजीएम कॉलेज इटारसी, सुधीर गोठी संचालक बापू प्रवास स्मृति कक्ष गोठी धर्मशाला इटारसी, हेमंत शुक्ला समाजसेवी एवं युवा व्यवसायी इटारसी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
उप्पल थैरेपी सेंटर के संचालक निशांत उप्पल ने बताया कि उप्पल थैरेपी सेंटर में आने वाले सभी प्रबुद्ध नागरिकों को नि:शुल्क थैरेपी का लाभ दिया जायेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, दो सफेद चादर एवं एक पानी की बोतल अपने साथ लाना है। प्रत्येक आने वाले व्यक्ति को साउथ कोरियर से इनोटेक हेल्थ इंडिया द्वारा लाई विशेष मशीनों के माध्यम से थैरेपी की जायेगी। आम लोगों की इस समस्या को देखते हुए उप्पल थैरेपी सेंटर द्वारा बजरंगपुरा वार्ड 27 में नि:शुल्क थैरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई है।
प्रो.इनोटेक हेल्थ इंडिया सेंटर के डायरेक्टर गब्बर सिंह राजपूत ने बताया कि देशभर में 45 से अधिक हेल्थ सेंटरों द्वारा नागरिकों को थैरेपी की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। इटारसी में मरीजों की सुविधा के लिए 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बजरंगपुरा में उप्पल इंटरप्राइजेस थैरेपी सेंटर को हमारे द्वारा फ्रेंचाईजी दी गई है और यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मशीनों के माध्यम से नि:शुल्क थैरेपी की जायेगी। यह कोई अस्पताल नहीं है। यह मशीनों द्वारा थैरेपी करने की एक सुविधा है इसका कोई दुष्परिणाम सामने नहीं आते हैं, लगातार तीन माह तक प्रतिदिन आने वाले मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.