रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

अश्वनी सॉफ्टबॉल, धनुर्विद्या में छात्रों को पारंगत करने पर हुए सम्मानित

इटारसी। शासकीय कन्या उमावि विद्यालय इटारसी में पदस्थ अश्वनी कुमार मालवीय, व्यायाम निर्देशक को 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य समारोह कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।

श्री मालवीय ने लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम के सहयोग से इटारसी शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीरंदाजी नोडल खेल विद्यालय की स्थापना एवं उसमें नोडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालक बालिकाओं को प्रशिक्षण कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के साथ-साथ स्वर्ण पदक रजत पदक और कांस्स पदक दिलाने में विशेष भूमिका निभाई। साथ ही सॉफ्टबाल खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, आपके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में खेले।

शिक्षा विभाग से अशवनी मालवीय को सम्मानित किए जाने पर श्रीमती भावना दुबे सहित संचालक लोक शिक्षा नर्मदा परम संभाग, एसपीएस बिसेन जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम, सपना गिरधारी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी, वंदना रघुवंशी जिला खेल अधिकारी, गजेंद्र सुराजिया संभागीय खेल अधिकारी, राजेंद्र नामदेव, अर्पण दुबे, मुकेश गोस्वामी, बख्तावर खान, संदीप सिंह, आशीष पटेल, सुनील शर्मा, अरविंद शर्मा, कविता सिंह, अमर सिंह रघुवंशी, राकेश सराठे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं व्यायाम शिक्षक ने बधाई दी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News