रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

होशंगाबाद संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, दर्शन सिंह जीते

इटारसी। होशंगाबाद लोकसभा के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने अपना पुराना प्रदर्शन दोहराया है। पार्टी प्रत्याशी दर्शन सिंह यहां से जीत चुके हैं। उनकी जीत की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने की। घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाये। कलेक्टर ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी दिया। अब तक के आंकड़े देखें तो भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी को 812147 वोट, कांग्रेस के संजय शर्मा को 380451 वोट मिले हैं। इस तरह से दोनों को मिले वोटों का अंतर 431696 है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपना जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। वैसे देखा जाए तो भाजपा ने यहां अब तक सर्वाधिक जीत दर्ज की है। पांच बार यहां से सरताज सिंह, एक बार सुंदरलाल पटवा, दो बार राव उदय प्रताप सिंह और अब दर्शन सिंह चौधरी चुनाव जीते हैं। 1957 में कांग्रेस के मगनलाल बागड़ी के बाद यह समाजवादियों के हाथ में चला गया था। हरिविष्णु कामथ दो बार सांसद रहे। एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से तो एक बार भारतीय लोकदल से। कांग्रेस से नीतिराज सिंह चौधरी, रामेश्वर प्रसाद नीखरा और राव उदयप्रताप सिंह होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

भाजपा ने की आतिशबाजी, लड्डू बांटे

भारतीय जनता पार्टी की जीत और देश में एनडीए को बहुमत मिलने की खुशी में आज शाम यहां जयस्तंभ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर सबको जीत के लिए बधाई दी और मतदाताओं का इस समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

अब तक मिले वोटों पर नजर

  • दर्शन सिंह भाजपा – 812147
  • संजय शर्मा कांग्रेस – 380451
  • वोटों का अंतर – 431696

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News