---Advertisement---

गुरु हरगोविंद का प्रकाश पर्व मनाया, प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा इटारसी (Shri Gurusingh Sabha Itarsi) के तत्वावधान में गुरु हरगोविंद साहब (Guru Hargobind Saheb) का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवर पर अखंड पाठ साहब का आयोजन 20 जून को सरदार कुलदीप सिंह लाम्बा (Sardar Kuldeep Singh Lamba) के परिवार ने कराया। आज शनिवार को सुबह 9:30 बजे से श्री अखंड पाठ साहब का संपूर्ण भोग के बाद सुबह 10:30 से 12:15 बजे तक गुरुवाणी कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई अजीत सिंह (Ajit Singh) द्वारा किया गया। दोपहर 12:20 बजे संपूर्ण समाप्ति के बाद गुरु का लंगर आयोजित किया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया

गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा में आज सरदार इंदरजीत सिंघ चावला (Sardar Inderjit Singh Chawla) की स्मृति में उनके परिवार द्वारा गुरुनानक पब्लिक हायर सैकंड्री (Guru Nanak Public Higher Secondary School) स्कूल के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के प्रधान जसवीर सिंघ छाबड़ा (Jasvir Singh Chhabra), गुरुनानक पब्लिक स्कूल समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सलूजा (Rajendra Singh Saluja), सचिव हरप्रीत सिंघ छाबड़ा (Harpreet Singh Chhabra) सहित चावला परिवार से अमरजीत सिंघ चावला (Amarjeet Singh Chawla) व सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद थे।

इस दौरान कक्षा 12 की सौम्या परसाई को 91.8 प्रतिशत को 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसी तरह से कक्षा दसवी में निखिल सोनी 93.8 प्रतिशत को प्रोत्साहन राशि 11 हजार, कक्षा 12 वी की हरसिमरन कौर जुनेजा को 90.2 प्रतिशत पर प्रोत्साहन राशि 5100 रुपए, 12 की कनक सतपुते 90.2 प्रतिशत 5100, श्रुति तिवारी आठवी 91.1 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि 5100 और श्रेया साहू कक्षा पांचवी 90 प्रतिशत को 5100 रुपए की राशि प्रदान की गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.