रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

इटारसी में मनाया एनडीए और दर्शन सिंह चौधरी की प्रचंड जीत का जश्र

– जयस्तंभ चौक पर की आतिशबाजी, नृत्य और बांटे लड्डू

इटारसी। देश में लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन की जीत और नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय सीट से प्रचंड मतों से जीतकर दर्शन सिंह चौधरी के सांसद बनने पर आज जयस्तंभ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। यहां रात 8.30 बजे नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और जमकर आतिशबाजी की। साथ में लाए ढोल पर जमकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने कार्यकर्ताओं का मुंह लड्डू से मीठा किया और आम नागरिकों को भी लड्डू खिलाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, सुभाष मालवीय, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, अनुसूचित जाति जिला मोर्चा राजू सिंकदर बकोरिया, मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी भाजपा मयंक मेहतो, नगर महामंत्री भाजपा राहुल चौरे, सभापति राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, शुभम गौर, अमित विश्वास, कुंदन गौर, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, रमेश धूरिया, शहबाज बेग, बबलू राजवंशी, नफीस अहमद सिद्धीकी, पूर्व पार्षद जसबीर सिंह छाबड़ा, अभिषेक कनोजिया, आशीष मालवीय, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, महामंत्री पुरानी इटारसी भाजपा गोविंद मेहतो, आशीष सोनी, कुलदीप रघुवंशी, संदीप तिवारी, मनीष यादव, कमलेश राजवंशी, विक्की मालवीय, असलम खान, विनोद लोंगरे, ऋषभ दुबे, पवन उसरेठे, शुभम पटेल, हैप्पी भाटिया, अवध पांडे सहित अन्य मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News