रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएचक्यू में पुलिस के वरिष्ठ अफसरों की बैठक ली

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने कार्यक्षेत्र की घटनाओं के संबंध में अपडेट रहकर आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे दायित्व की समीक्षा करने और उनकी भूमिका के संबंध में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार फील्ड अधिकारी रात्रि विश्राम भी करें और पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए सभी तत्पर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर घटनाओं पर अधिकारी तत्काल कदम उठाएं। अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है, यदि वह आपराधिक पृष्ठभूमि का है तो पूरी विस्तृत पड़ताल कर सख्त कदम उठाए जाएं।

डॉ यादव ने कहा कानून व्यवस्था से संबंधित असत्य या भ्रामक जानकारी का तत्काल प्रतिवाद भी जारी किया जाए। ट्विटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यम से अपराध नियंत्रण की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले माह में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News