कमलनाथ के लिए डर्टी पोस्टर षड्यंत्र प्लान फेल : उपाध्याय

कमलनाथ के लिए डर्टी पोस्टर षड्यंत्र प्लान फेल : उपाध्याय

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व कांग्रेस मीडिया विभाग नर्मदापुरम प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में कभी कमलनाथ पर भ्रष्टाचार के 47 वर्षों में कोई आरोप नहीं लगे, वहीं मध्यप्रदेश की भाजपा की 18 वर्षों की सरकार ने भगवान तक को नहीं छोड़ा।

महाकाल लोक सहित महाभ्रष्टाचार जिसमे रेत, वन, खेल, शराब, कमीशन खोरी, भू माफियाओं के कारनामे उजागर होने और सरकार जाने के भय से भाजपा बौखलाई हुई है। कमलनाथ के लिए डर्टी पोस्टर षड्यंत्र फेल हो गया है। प्रदेश की जनता ने इस डर्टी पोस्टर प्लान को गंभीरता से नहीं लिया।

कमलनाथ को भाजपा के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं, जनता उनके कार्यों की गवाह है, जिसका विधानसभा चुनावों में भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स का जवाब भी मिल जायेगा।

उपाध्याय ने जारी बयान में कहा कि 15 महीनों की कांग्रेस कमलनाथ सरकार में भ्रष्टाचार था, तो इस सत्तासीन सरकार ने 3 साल में क्यों नहीं जनता को बताया। विदाई में ओछाई ही विपक्ष की सच्चाई है, जो कमलनाथ को नीचा दिखाने की कोशिश में है। उन्हें कुछ ही महीनों में सत्ता की कुर्सी से नीचे प्रदेश की जनता ले आएगी। 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: