---Advertisement---

छात्राओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने वचनबद्ध हूं: डॉ. शर्मा

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कन्या विद्यालय पुरानी इटारसी (Girls School Old Itarsi) में ग्राउंड का समतलीकरण होगा, मेन गेट से विद्यालय परिसर गेट तक ब्लॉक लगाएंगे। बालिकाओं एवं शिक्षकों के लिए वाहन खड़ा करने के लिए टीन सेट का निर्माण होगा, अधूरी बाउंड्री वॉल पूरी कर की जाएगी। यह घोषणा विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने की।

वे यहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Government Girls Higher Secondary School) में स्कूटी (Scooty), लैपटॉप (Laptop) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालयों की छात्राओं का सम्मान सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure) ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजा तिवारी (Raja Tiwari) सांसद प्रतिनिधि, जय किशोर चौधरी (Jai Kishore Chaudhary) अध्यक्ष जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मयंक महतो (Mayank Mahato) मंडल अध्यक्ष, अशोक मालवीय मंडल अध्यक्ष, भरत वर्मा, अरुण चौधरी विधायक प्रतिनिधि, किशन लाल यादव विधायक प्रतिनिधि के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नवागत प्राचार्य श्रीमती सपना गिरधारी (Principal Mrs. Sapna Girdhari) ने स्वागत भाषण दिया जिसमें विद्यालय की उपलब्धियां को विधायक एवं उपस्थित अतिथियों के बीच तक पहुंचाने का प्रयास किया।

डा. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय की छात्राओं को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, छात्राओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए में वचनबद्ध हूं। विद्यालय की प्रतिष्ठा और उसके प्रति शिक्षकों की निष्ठा को देखकर विधायक ने कहा कि विद्यालय के बाउंड्रीवाल को पूरा कराया जाएगा, ग्राउंड के निर्माण ग्राउंड का समतलीकरण कर जाएगा, बाउंड्री वॉल गेट से विद्यालय गेट तक ब्लॉक लगाए जाएंगे, छात्र और शिक्षकों के वहां खड़े करने के लिए तीन सेट बनवाए जाएंगे, ताकि हमारा विद्यालय प्राइवेट विद्यालयों से भी अधिक सुविधाओं एवं अध्यापन वाला विद्यालय कहा जाएगा। सम्मान समारोह में सर्वप्रथम विद्यालय में सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली श्रीमती सपना लोचकर की शिष्या अंकिता बट्टी को स्कूटी की चाबी भेंट की एवं हर संभव सहयोग पर देने का आश्वासन भी दिया।

विद्यालय की 8 छात्राओं को लैपटॉप दिए जाने पर सम्मानित किया गया, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत प्राप्त करने वाली पांच खिलाडिय़ों दिव्या, पलक, मुस्कान, माया, अंजलि को पुरस्कृत किया। साथ ही अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक मालवीय ने आधुनिक सर्व सुविधा युक्त पोर्टेबल माइक बॉक्स सेट विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा एवं पंकज चौरे के हाथों प्राचार्य सपना गिरधारी को विद्यालय में उपयोग हेतु भेंट किया। इस अवसर पर श्रीमती गीता चौधरी, सुनीता पूर्वी एवं निर्मला मालवीय द्वारा तैयार मध्य प्रदेश का आदिवासी लोक नृत्य महुआ झरे एवं राजस्थान का लोक नृत्य कालबेलिया की शानदार प्रस्तुति दी गई। आभार सुरेश कुमार अहिरवार ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.