रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मध्यप्रदेश में समय से पूर्व आ सकता है मानसून, जानिये वजह

इटारसी। मध्यप्रदेश प्रचंड लू और गर्मी की चपेट में है। ऐसे में हर कोई राहत की बूंदों का इंतजार कर रहा है। प्रदेश में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मानो आसमान से आग बरस रही हो। नौतपा सभी को जला रहा है। ऐसे में मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में प्रवेश कर चुका है, जो अब पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों की ओर आगे बढ़ रहा है। 1 जून को केरल में आने वाला मानसून दो दिन पहले दस्तक 30 मई को ही आ चुका है। मध्यप्रदेश में मानसून की आमद 15 जून तक मानी जाती है। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी इस बार मानसून समय से पहले प्रवेश कर जाएगा, ऐसी संभावना जतायी जा रही है। माना जा रहा है कि 12-13 जून तक प्रदेशवासियों को मानसून की दस्तक के साथ ही लू और प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम की वर्तमान स्थिति

वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। संभाग नर्मदापुरम के बैतूल जिले में 2,3 एवं 4 जून और बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन में 3 एवं 4 जून, दतिया में 31 मई और 1 जून, भिंड और मुरैना में 31 मई से 4 जून तक गरज-चमक होने की संभावना है।

आरेंज और रेड अलर्ट

प्रदेश के सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्ना जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यहां कुछ जगह आरेंज तो कुछ जगह यलो अलर्ट है। इसी तरह से मैहर, छतरपुर, सतना, सीधी में तेज हवाओं का रेड अलर्ट है, साथ ही हवाएं काफी गर्म रहेंगी।

हीटवेव वाले जिले

गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलॉ, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, दमोह, सागर, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव और कुछ जगह सीवियर हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News