---Advertisement---

नवनियुक्त राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल ने कार्यभार ग्रहण किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल (governor Mangubhai Chhaganbhai Patel took charge) ने आज राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया। प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक (Chief Justice Mohammad Rafiq) ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश की निवृत्तमान राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेताप्रतिपक्ष कमलनाथ, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra), खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia), वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, वन मंत्री विजय शाह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महनिदेशक विवेक जौहरी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा आदि उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का प्रारंभ एवं समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। इसके बाद राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल को सम्मान गारद द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल का जन्म एक जून 1944 को गुजरात के नवसारी में हुआ था। वे गुजरात के नवसारी से पाँच बार और गणदेवी से एक बार विधायक रहे। उन्होंने 27 वर्ष तक विधायक के रूप में कार्य किया है। वे वर्ष 1997 से 2002 तक आदिम जाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री तथा वर्ष 2002 से 2012 तक आदिवासी कल्याण, वन और पर्यावरण मंत्री रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.