मानसरोवर के स्थापना दिवस पर ‘जंगल की चटर पटर’ का विमोचन

मानसरोवर के स्थापना दिवस पर ‘जंगल की चटर पटर’ का विमोचन

इटारसी। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) पर मानसरोवर साहित्य समिति (Mansarovar Sahitya Samiti) का 48 वॉ स्थापना दिवस समारोह ईश्वर रेस्टोरेंट (Ishwar Restaurant) में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि प्रयास जोशी, भोपाल ने की। मुख्य अतिथि डॉ सुभाष पंवार रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवि, समीक्षक, स्तंभकार, लेखक चंद्रकांत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों ने हिंदी के प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान के लिए युवा प्रवर्तक के प्रधान संपादक देवेन्द्र सोनी को शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण से सम्मानित किया। देवेन्द्र सोनी तथा अतिथियों ने मंशा जोशी लिखित बाल साहित्य ‘जंगल की चटर पटर’ का विमोचन किया। अविनेश चंद्रवंशी ने अतिथियों को अपना काव्य संग्रह भेंट किया। रामाशीष पांडे ने मुकेश के गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। मानसरोवर के संपादक विनोद कुशवाहा के संचालन में कवि गोष्ठी प्रारंभ हुई जिसमें टीआर चोलकर, रामवल्लभ गुप्त, मोहन झलिया, रामकिशोर नाविक, ममता वाजपेयी, राधा मैना प्रिया, मनोरमा पांडे मना, मदन बड़कुर तन्हाई, तरुण तिवारी तरु, कमलेश भूम्मरकर, जफरउल्लाह खान जफर, सतीश पाराशर, कमल पटेल कमल, रूपेंद्र गौर, विनय चौरे, साजिद सिरोंजवी, सुनील जनोरिया, प्रवीण शर्मा, पवन सराठे, संजीव श्रीवास्तव, आलोक शुक्ल अनूप, हनीफ खान, विकास उपाध्याय , गुलाब भूम्मरकर, आजाद सिंह, जीवन घावरी, राजेन्द्र भावसार, अविनेश चंद्रवंशी, साहब इंदौरी, आजाद सिंह आदि ने काव्य पाठ किया। मानसरोवर साहित्य समिति ने डॉ सुश्री वर्षा सिंग के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मानसरोवर साहित्य समिति के संरक्षक देवेन्द्र सोनी ने आभार व्यक्त किया। समारोह का आयोजन तरुण तिवारी त्रुटि एवं मदन बड़कुर तन्हाई ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव आलोक शुक्ल, राकेश गौर, शुभम, अतुल, राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में राजकुमार गालर, अशोक परसाई, देवेंद्र गोयल, संजीव कुमार, अजय चौकसे, राज वाजपेयी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!