बनखेड़ी। जूनावानी ढाना (Junvani Dhana) में सामाजिक संस्था स्व. मारुति जोशी स्मृति सेवा न्यास द्वारा दो स्थानों पर बोरी बंधान(Bori Bandhan) किया गया। पानी रोकने के लिए दौ सौ बोरियां लगाई गई। इस दौरान अधिक संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। राजकुमार शर्मा ने कहा कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य परोकार ही है। परोपकार ही जीवन को सफल बनाते है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी बनखेड़ी के महगंवा, जमुनियारंधीर में पक्के बांध और लगभग पचास बोरी बंधान किए गए थे। रामेश्वर जरारिया ने निजी गार्डन में तीन एकड़ जमीन पर पानी बोर में उतार दिया था। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल तिवारी, अनिल पाटकर, आकाश मेहरा, गिरिराज दीवान, कमलेश पटवा, वेदांत शर्मा, रवि कुशवाहा, रवि मेहरा, विक्की ठाकुर, राजकुमार दीवान, जशमन ठाकुर, परषोत्तम ठाकुर, लालजी ठाकुर, तोषण दीवान, नीलेश ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, रामभरोसे ठाकुर, बबलू ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, सुनील राय, हल्का ठाकुर, निशेंद्र बेलवंशी मौजूद रहे।
जल संरक्षण के लिए किया बोरी बंधान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







