रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का शिक्षक सम्मान समारोह कल

30 का होगा सम्मान, ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

इटारसी। स्कूल एसोसिएशन (school association) द्वारा इस वर्ष 11 वर्ष में शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे होगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज एवं नगर अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी ने बताया कि इस बार 30 चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया जा रहा है जिसमें स्वामी विवेकानंद अवार्ड बसंत कुमार सोनी संत रामदास स्कूल, सन एकेडमी अवार्ड राखी झांझोट मां नर्मदा कॉलेज एवं स्कूल, एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड जतिंदर कौर इच्छप्राणि गुरुनानक स्कूल, गोल्डन वर्ड अवार्ड प्रीति राजेश विश्वकर्मा बालक धुर्व स्कूल, मां नर्मदा अवार्ड प्रिया सोनी महावीर जैन स्कूल, आदर्श अवार्ड कुसुम साहू सन एकेडमी स्कूल, बालक ध्रुव अवार्ड अंजलि वर्मा डीपी दुबे स्कूल, पारस रत्न अवार्ड अशोक साहू गोल्डन बर्ड स्कूल, जीनियस अवार्ड सुषमा राजपूत रेनबो स्कूल, सीपीएम अवार्ड वीरेन्द्र प्रसाद दीक्षित, ताज टीव्हीएस अवार्ड सन्नो सोनी कुसुम मालपानी स्कूल, गुरू संतराम दास महाराज अवार्ड सुनील दत्त मिश्रा आदर्श स्कूल, राजेन्द्र रत्न अवार्ड दिव्या रैकवार ग्रीन पॉइंट स्कूल, मुस्कान अवार्ड रईशा कुरैशी ड्रीम इंडिया स्कूल, श्री विद्यासागर अवार्ड ज्वेलसी जेम्स जीनियस प्लानेट स्कूल, श्री महावीर अवार्ड रेखा सकतपुरिया नोबल हाइट्स पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन अवार्ड श्रीमति श्वेता वशिष्ठ महर्षि वशिष्ठ विद्या मंदिर, ज्ञानी गुरुबख्श सिंह अवार्ड क्षमा मीना रविशंकर दीवान स्कूल, कर्मरत्न अवार्ड आशीष भदौरिया ब्राइट एकेडमी, रत्नश्री अवार्ड बबीता अग्रवाल अग्रवाल कोचिंग, सरदार वल्लभ भाई पटैल अवार्ड नारायण प्रसाद चौधरी शासकीय बालक उमा स्कूल, श्री एवं श्रीमती दुगाया के आशीर्वाद से नोबल हाइट्स स्कूल के संचालक दीपक दुगाया द्वारा स्थापित नोबल टीचर अवार्ड मउदास गुप्ता ड्रीम इंडिया स्कूल, श्री पार्श्वनाथ अवार्ड हिमांशु द्विवेदी एमजीएम स्कूल, मां रेवा अवार्ड मीनू मालवीय राष्ट्रभारती स्कूल, गुरू दत्तात्रय अवार्ड अखिलेश शुक्ला शासकीय कन्या हा से स्कूल, अशोका अवार्ड मंजूलता राठौर सरस्वती शिशु मंदिर, महर्षि वाल्मिकी अवार्ड सावन भेरूआ, परशुराम अवार्ड मेहनता रैकवार महिला स्वाधार आश्रय गृह, गुरूकुलम अवार्ड शोभा बड़गूजर को दिया जायेगा।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News