---Advertisement---

शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्थान का एक आवश्यक स्तंभ हैं : मोना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्थान का एक आवश्यक स्तंभ हैं, और स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Springdales Senior Secondary School) ने लगातार यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों की उपलब्धियों को बढ़ाने के लिए उसके शिक्षकों के कौशल को पूर्णता के साथ निखारा जाए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी (Mrs. Mona Chatterjee), जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी (Mrs. Sonal Sokhi), वाइस प्रिंसिपल श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया (Mrs. Lakshmi Palohia) और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। विषय विशेषज्ञ सौरभ विश्वकर्मा (Saurabh Vishwakarma) और अनुराग त्रिपाठी (Anurag Tripathi) ने प्रतिभागियों को अपने इंटरैक्टिव और सूचनात्मक सत्रों से बांधे रखा। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को एनईपी 2020 की मुख्य विशेषताओं, इसके उद्देश्यों और विभिन्न तरीकों से परिचित कराना था ताकि नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

जैसे छात्रों की संज्ञानात्मक, सामाजिक, नैतिक भावनात्मक क्षमताओं का विकास और संचार, कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और एक सकारात्मक तकनीक-अनुकूल शिक्षण वातावरण बनाना। संचालन दीपिका वर्मा ने, आभार प्रदर्शन वाइस प्रिंसिपल श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया ने किया। विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर वर्कशॉप का समापन किया। ट्रेनिंग सेशन इंचार्ज श्रीमती अंजुली चौबे एवं कुमारी दीपिका वर्मा रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.