---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

मानसून ठिठका, हवा ने दिलाई गर्मी से आंशिक राहत

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। समय से दस्तक देने के बाद मानसून (monsoon) ने सुस्ती ओढ़ ली है। महज तीन दिन झमाझम के बाद मानसून (monsoon) मानो ठिठक गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से आसमान पर बादल तो छा रहे हैं। लेकिन, वे कभी-कभार छिटपुट बूंदाबांदी के बाद शांत हो जाते हैं। आसमान पर बादलों की मौजूदगी के कारण उमस होने से लोगों में बैचेनी बढ़ती जा रही है। आज हालांकि धूप (Dhoop) तो निकली, लेकिन, तेज हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत अवश्य दे दी है। परेशान कर देने वाली उमस से आज आंशिक राहत रही है। आसमान पर हल्के बादल के साथ ही समय-समय पर धूप तो निकली साथ ही तेज हवाएं चलते रहने से गर्मी का असर कमतर रहा। इटारसी में आज तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा और हवा में 52 फीसद नमी बतायी गयी। 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। शनिवार को तापमान में 2 डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है, जबकि सोमवार को यह 36 डिग्री हो सकता है। मंगलवार से तापमान में गिरावट और गुरुवार से बारिश होने का अनुमान है।

बारिश की संभावना कितनी
मौसम विज्ञान केन्द्र अनुसार फिलहाल तेज बारिश की तो संभावना नहीं है। होशंगाबाद संभा के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें ही पड़ सकती हैं। पिछले चौबीस घंटे में होशंगाबाद जिले की किसी भी तहसील में बारिश दर्ज नहीं की गई है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.