---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

आदिवासी कांग्रेस ने किया राजस्थान के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विगत दिनों राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर ( Education Minister Madanlal Dilawar) द्वारा आदिवासी समाज (Tribal Society) के ऊपर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी जिसके विरोध में आज इटारसी (Itarsi) में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ (Congress Tribal Cell) द्वारा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। आदिवासी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष समीर परते (Sameer Parte) ने बताया कि एक और भाजपा (BJP) आदिवासियों को अपना बनाने का ढोंग करती है, परन्तु उनके तथाकथित नेता आदिवासियों का अपमान करते हैं।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर ने यह कहा कि इनका डीएनए टेस्ट करो कि इनका बाप कौन है? यह संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान है, इसकी हम घोर निंदा करते हैं। आकाश कुशराम (Akash Kushram) ने कहा कि जिस तरीके से लगातार देश में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, नेमावर (Nemawar) में हुयी घटना और मणिपुर (Manipur) में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से एवं भाजपा के मंत्री द्वारा आदिवासी के ऊपर की गयी टिप्पणी से यह स्पष्ट होता है कि आदिवासियों के प्रति भाजपा की मानसिकता क्या है?

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पार्षद दिलीप गोस्वामी, अनूप गांचले, गोल्डी बैस, सौम्य दुबे, गोल्डी चौधरी, मयंक चौरे, सजल जायसवाल, अर्चित नामदेव, तीरथ राजपूत, प्रणय मिश्रा, दिनेश बलौरिया, कन्हैयालाल बामने, संतोष बामने, राहिल बड़कुर, अजय सरयाम, भगत परते, अरविंद धुर्वे, सचिन मेहरा, वैभव धुर्वे, पृथ्वी परते, लक्ष्मण उइके, गोल्डी रोहरे, सचिन तिवारी, शिवा राजपूत, गोल्डी राजपूत, पंकज राजपूत, दिनेश सिरसाम, सिद्धांत, गिरीश, संग्राम सिंह आदि उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.