रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मध्यप्रदेश में तीखी धूप की चुभन से परेशानी, अभी राहत की उम्मीद नहीं

इटारसी। क्वांर यानी आश्विन माह की तीखी धूप गर्मी के मौसम का अहसास कर रही है। चुभने वाली धूप और गर्मी के कारण रोगों में बढ़ोतरी हो रही है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इस तरह का मौसम अभी और रहने वाला है।

मौसम विभाग की मानें तो अभी तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में मध्यप्रदेश का मौसम सभी संभागों में शुष्क रहा है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ जबकि न्यूनतम तापमान कई जगह सामान्य से अधिक रहे हैं। रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक, भोपाल, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे।

न्यूनतम तापमानों में भी जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान &9 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री बैतूल में रहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News