---Advertisement---

Watch video : टीआई ने किया जनता से अनुरोध, रात 11 बजे के बाद न घूमें

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– बाजार की सभी प्रकार की दुकानें रात 11 बजे से पूर्व ही बंद होंगी
इटारसी। शुक्रवार की रात बीच बाजार में भीड़ के बीच पुरानी इटारसी (Old Itarsi) निवासी रोहित राजपूत (Rohit Rajput) की हत्या से पुलिस (Police) को अपराधिक तत्वों ने जो चुनौती पेश की है, उसके बाद पुलिस एक्शन मोड (Action Mode) में आ गयी है। घटना के दूसरे दिन करणी सेना (Karni Sena) के आंदोलन, विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) की नाराजी और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह (District Superintendent of Police Dr. Gurukaran Singh) के दौरे के बाद पुलिस ने एक्शन प्लान (Action Plan) पर काम शुरु किया।
शनिवार की रात दस बजे से पुलिस की टीम ने टीआई रामस्नेह चौहान (TI Ramsneh Chauhan) के नेतृत्व में बाजार में पहुंचकर सभी व्यापारियों से रात 11 बजे तक दुकान बंद करने की अपील की है, आज भी पुलिस की टीम सुबह से बाजार में घूमी, इटारसी रेलवे स्टेशन (Itarsi Railway Station) के सामने गोठी धर्मशाला इटारसी (Gothi Dharamshala Itarsi) में भी जाकर वहां निरीक्षण किया। आसपास के होटल मालिकों को सख्त हिदायत देकर समझाया कि रात 11 बजे तक अपनी दुकानें हर हाल में बंद करा लें। इसके लिए कोई केटेगरी नहीं है, सभी प्रकार की दुकानें, संपूर्ण बाजार रात 11 बजे बंद होना ही चाहिए, जो दुकान खुली मिली उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दूसरे दिन भी संपूर्ण बाजार रात 11 बजे तक बंद करा दिया गया था और पुलिस ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में लगातार गश्त की। रात 11 बजे के बाद जो भी रोड पर घूमता मिला, उसे रोककर पूछताछ की और पर्याप्त कारण मिलने पर ही उसे जाने दिया। आज रविवार को नगर निरीक्षक रामस्नेह चौहान ने नगर की जनता, व्यापारियों और गणमान्यजनों से अपील की है कि रात 11 बजे के बाद दुकानें खुली न रहें, कोई भी नागरिक इस अवधि के बाद सड़कों पर घूमता न रहे, संभ्रांत लोग सड़कों पर नहीं आएंगे तो पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में आसानी रहेगी। उन्होंने आमजन से व्यवस्था में सहयोग बनाने के लिए अनुरोध किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.