सावित्री बाई फुले स्व सहायता समूह योजना में 79 महिला लाभान्वित

सावित्री बाई फुले स्व सहायता समूह योजना में 79 महिला लाभान्वित

होशंगाबाद। सावित्री बाई फुले स्व सहायता समूह (Savitri Bai Phule Self Help Group) योजनांतर्गत जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति को निगम मुख्यालय से प्राप्त भौतिक लक्ष्य 10 समूहों के प्रकरणों के विरूद्ध 10 समूहों की 79 महिला हितग्राहियों के प्रकरणों में बैंको को अनुदान राशि 7.90 लाख आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित की गई है।
सहायक आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्यविभाग ने बताया है कि अगरबत्ती, नमकीन, आचार, बड़ी-पापड़ निर्माण, सिलाई, सेनेटरी नेपकीन, बुटिक, बकरी पालन आदि कार्यो से जुड़े श्री गणेश स्व सहायता समूह बरबानी, मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह रैपुरा बरूआढाना, मां नर्मदा स्वसहायता समूह सेकाखेड़ी, श्री दुर्गा स्व सहायता समूह सेकाखेड़ी, रमाबाई स्वसहायता समूह जाटगुराडिय़ा, यशवंदना स्वसहायता समूह तोरनिया, मां नर्मदा स्व सहायता समूह रंढाल, मुस्कान स्व सहायता समूह छापरखेड़ा, नंदिनी स्वसहायता समूह रतवाड़ा एवं सागर स्वसहायता समूह रंढाल शामिल हैं।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!