रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

जीएम का सम्मान एवं विदाई समारोह में शामिल हुए

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन मुख्यालय के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक जबलपुर शैलेंद्र सिंह का सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया।
उल्लेखनीय है कि आज इस वर्ष की दूसरी हेड क्वार्टर पीएनएम जबलपुर जोन के सभी मुख्यालय के पदाधिकारी के साथ आज सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव के साथ अध्यक्ष रवि जायसवाल, इरशाद खान, भोपाल मंडल के टीके गौतम, फिलिप ओमन, कार्यकारी अध्यक्ष केके शुक्ला, युवा महामंत्री प्रीतम तिवारी ने महाप्रबंधक को पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कल उनका सेवानिवृत्त का कार्यक्रम है, मुकेश गालव ने भोपाल मंडल की सभी समस्याओं से भी उनको अवगत कराया। स्वागत समारोह में यूथ विंग, महिला पदाधिकारी, मंडल के युवा पदाधिकारी एवं मुख्यालय के लाल झंडा यूनियन के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News