रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

बड़ी कार्रवाई : भाजपा ने चार बागियों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया

इटारसी। नगर पालिका चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत कर रहे चार पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनको छह वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया है।
भाजपा ने पार्टी की महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष वीणा कटियार को वार्ड 2 में बगावत करने पर, मंडल महामंत्री सोहन चौहान को वार्ड 1 में, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी रूपचंद अहिरवार को वार्ड 8 और पूर्व उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा पांडेय को वार्ड 15 से बगावत करने पर पार्टी से निष्कासित किया है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के पत्र में स्पष्ट किया है कि इटारसी नगर पालिका के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियां के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के दायरे में आने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News