रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

देश भर के किसानों ने कस्तूरी कृषि फार्म का विजिट किया

– पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के वैज्ञानिकों के साथ पहुंचे किसान
इटारसी। देश के विभिन्न राज्यों के जैविक किसान एवं वैज्ञानिकों ने कस्तूरी कृषि फॉर्म सैनी, तहसील सोहागपुर, जिला नर्मदापुरम का भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ अमेरिका से भी किसान शामिल हुए।
इटारसी से दो बसों में सवार होकर 100 जैविक कृषकों ने फार्म विजिट किया और कृषि की मुख्य तीन विधाएं आसमान में मधुमक्खी, धरती के ऊपर गाय, धरती के नीचे केंचुआ पालन का अद्भुत मॉडल देखा। यहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अभियान समृद्ध किसान बनाने को कस्तूरी कृषि फार्म पर देखा जा सकता है।

KKF 2

किसानों ने जैविक भोजन का आनंद लिया और कृषि के क्षेत्र में इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना देखा और यह अनुभव किया कि कृषि के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके कृषक अपनी आय में वृद्धि, समय और पैसे की बचत कर सकते हैं। किसानों ने कस्तूरी कृषि फार्म द्वारा निर्मित 49 जैविक उत्पादों देखा और जाना और यह भी सीखा कि वैल्यू एडिशन मूल्य वृद्धि कैसे की जा सकती है। यहां 120 प्रकार की प्रजातियों के पौधों से जैव विविधता कैसे स्थापित की जा सकती है, जैविक और प्राकृतिक खेती में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कैसे सहभागिता की जा सकती है, यह भी जाना।
पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट हरिद्वार के कृषि वैज्ञानिकों और अनुभवी किसानों ने कहा कि मध्य प्रदेश में सारी विधाएं एक जगह कस्तूरी कृषि फार्म सैनी में देखने को मिली। सभी किसानों को शुभकामनाओं सहित कृषि फार्म की ओर से विभिन्न प्रकार के उपहार स्वरूप पौधों का वितरण भी किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News