रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

होली की धूम रही, सुरक्षा के बीच शांति से संपन्न हुआ त्योहार

इटारसी। नर्मदापुरम जिले भर में होली की धूम रही। सुबह से ही बच्चे, युवाओं और महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दीं। शहर भर में हुरियारे रंगीन पुते चेहरों के साथ बाइक पर घूमते रहे और पुलिस के खास बंदोवस्त के साथ होली का पर्व शांति से मनाया गया।

होली के गीतों पर युवा थिरकते रहे। रंग बरसे, ओ होली आई-होली आयी, आज न छोड़ेंगे और होली के दिन दिल मिल जाते हैं…. जैसे होली गीतों पर हर वर्ग के लोग नाचते गाते नजर आए। सभी एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनायीं।

आज धुरेड़ी के मौके पर दिन निकलने के साथ ही टोलियां होली खेलने एकत्र होनी शुरू हो गई थी, कुछ युवा जो रातभर जागे थे, दोपहर बाद होली खेलने निकले। देखते ही देखते गली मोहल्लों जमघट लग गया और आयोजन स्थल पूरी तरह होली के रंग में डूब गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया रंगों से सराबोर लोगों में जोश बढ़ता गया। होली की मस्ती में डूबे लोगों ने एक-दूसरे के रंग गुलाल लगाए और होली की बधाई दी।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

शहर के ओवर ब्रिज पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टीआई राम स्नेह चौहान, एसआई विवेक यादव, हेड कांस्टेबल भूपेश मिश्रा और कांस्टेबल गुलशन कुमार सोनी ने मोर्चा संभाला। कुछ हुड़दंगियों को समझाइश भी दी गई। पुलिस की मोबाइल वेन शहरभर में सायरन बनाते घूमती रही और किसी प्रकार का फसाद से बचने की समझाईश दी जाती रही।

विधायक निवास पर होली

विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के निवास पर भी आज होली का रंग चढ़ा रहा। सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर विधायक डॉ.शर्मा को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मिष्ठान भी खिलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और उनकी टीम भी विधायक के यहां गुलाल लगाने पहुंची। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

शोकसंतृप्त परिवारों में पहुंचे लोग

इस वर्ष जिन परिवारों में पारिवारिक सदस्यों का देहावसान हुआ, उन परिवारों में उनके शुभचिंतक गुलाल लगाने पहुंचे और होली पर्व पर उनको सांत्वना दी।

सुबह-सुबह जली होली

शहर में होली उत्सव समितियों के सदस्यों ने रातभर जागकर जश्न मनाया। होली समितियों के सदस्य होली के पास गीतों पर नाचे और राज जागरण किया। सुबह-सुबह होली जलायी गयी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News