रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मध्यप्रदेश में ऐसा रहा मौसम, पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

इटारसी। रविवार से मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा। गर्मी अब करीब चार दिन ज्यादात सतायेगी। हालांकि चार दिन बाद हल्की वर्षा के अलावा तापमान में आंशिक गिरावट के संकेत भी हैं।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले सात दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आज अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.6 डिग्री तक जाने की संभावना है। यानी रात का तापमान बढऩे से गर्मी महसूस होगी। रविवार और सोमवार हल्के बादलों वाला मौसम रह सकता है जिससे उमस भी महसूस हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 21.4, सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 23.5, मंगलवार को हल्के बादलों के साथ तापमान अधिकतम 33.7, न्यूनतम 26.2, बुधवार को अधिकतम 36.6 और न्यूनतम तापमान 22.4 होने की संभावना है।

गुरुवार को दिन के तापमान में कमी आयेगी और यह अधिकतम 28.5 और न्यूनतम 23.6, तथा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 21.9 रहने की संभावना है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम विभाग ने बिजली चमकने तथा गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना भी जतायी है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी सम्भागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े प्रदेष में सबसे कम न्यनूतम तापमान 12.5 डिग्री मलाजखंड में दर्ज किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News