रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

वार्ड 18 में सड़क एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन लाडली बहनाओं ने किया

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी (Nagar Palika Parishad Itarsi) द्वारा निरंतर इटारसी शहर में विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य के कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें आज वार्ड 18 में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सीतासरन शर्मा (Sitasaran Sharma), नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Choure) एवं मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Joginder Singh), वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती मनीषा कौर हन्नु बंजारा (Smt Manisha Kaur Hannu Banjara) की उपस्थिति में लाडली बहना योजना के तहत बनी लाडली बहना मधु दुबे (Madhu Dubey), सुनीता ठाकुर (Sunita Thakur), नीतू सराठे (Neetu Sarathe), रानू रजक (Ranu Rajak), लता चौरे (Lata Choure) द्वारा वार्ड 18 में 28 लाख की लागत से बनने वाली सड़क एवं नाली का विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।

पार्षद मनीषा कौर हन्नू बंजारा ने वार्ड की कुछ मांगें रखी जो तुरंत विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आश्वस्त कर कार्य को करने के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, सभापति कल्पेश अग्रवाल, राकेश जाधव, मनजीत कालोसिया, पार्षद कुंदन गौर, अमित विश्वास, जिम्मी कैथवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक अठोत्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना उइके, युमो नगराध्यक्ष अभिषेक निर्मल, दयाल सिंह बंजारा, अशोक पुरोहित, शिवकांत मालवीय, चंदन बाथरी, नीतू सराठे, रानी रजक, राजकुमारी वर्मा, पवन यादव, अशोक सुनाने, देवेंद्र साहू, विपिन साहू, सौरभ मेहरा, शुभम ठाकुर, विक्की पुनीत मालवीय, असलम खान आदि उपस्थित थे। संचालन सांसद प्रतिनिधि हन्नु बंजारा ने, आभार भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय ने किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News