रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सीजन में पहली बार, पारा 42 डिग्री के पार

मदन शर्मा, नर्मदापुरम। मानसून की आहट के बीच जिले में गर्मी सितम ढा रही है। सोमवार को सुबह से गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया, साथ ही चिलचिलाती धूप की वजह से गर्मी के इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पर जा ठहरा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। यानी दिन के साथ ही रातें भी अब बेहद गर्म हो रहीं हैं।

पहली बार गया तापमान 42 डिग्री पार

इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और 42.3 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार सुबह आसमान साफ था जिसके कारण सूरज की तल्ख़ किरणों ने आमजनों को खासा परेशान किया। इसके साथ ही राजस्थान की और से आने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रखा। जो लोग घरों से बाहर निकले वह जरुरी काम वाले ही थे। गर्मी के कारण एसी और कूलर भी दम तोड़ते नजर आए। हालांकि शाम को बादल जरूर छाए, लेकिन हवा में नमी का प्रतिशत 33 होने के कारण वह भी मौसम में बदलाव नहीं कर पाए।

संभाग में बूंदाबांदी का अलर्ट

मौसम विभाग के मौसम केंद्र भोपाल द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान संभाग में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News