रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी को जिताने का आह्वान

इटारसी। आज नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन अग्रवाल भवन में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गिरजाशंकर शर्मा ने भाजपा की कई कमियां गिनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने उनको प्रत्याशी बनाया है, हो सकता है कि मुझमें कमियां हों, उनको आपको ही दूर करना है।

जैसे दूल्हे में कमी होती है तो उसे तरीके से सजाया जाता है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये सभी को तैयार रहना है। श्री शर्मा ने सभी से आग्रह किया सबको मेहनत कर के मप्र में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनानी है।

कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी, अनिल अवस्थी, रविकिशोर जायसवाल, संजय गोठी, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल, सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी सहित वरिष्ठजन मंचासीन थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News