रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

विवेक के बाद अब प्रीति ने दिया इटारसी को देश में मान, यह उपलब्धि हासिल की

इटारसी। देश की महिलाओं के साथ ही इटारसी (Itarsi) नगर के खिलाडिय़ों के लिए भी गौरव का क्षण है। इटारसी को यह गौरव का क्षण दिलाया है निशानेबाज प्रीति रजक (Shooter Preeti Rajak) ने। वह भारतीय सेना (Indian Army) में पहली महिला सूबेदार हैं। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के सितारे विवेक सागर (Vivek Sagar) ने नगर को यह गौरव दिलाया था।

प्रीति 22 दिसंबर 2022 को सैन्य पुलिस कोर (Military Police Corps) में सेना में शामिल हुईं। शूटिंग अनुशासन में हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी थीं। अब वह गौरव का क्षण आया जब प्रीति रजक प्रमोशन पाकर भारतीय सेना में सूबेदार का पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। प्रीति रजक एक चैम्पियन ट्रैप शूटर हैं। उनके लिए भारतीय सेना ने कहा कि यह भारतीय सेना के साथ-साथ देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है, जब ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया है।

वे अब भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार हैं। उनकी उपलब्धि नारी शक्ति का एक बेहतरीन प्रदर्शन और उदाहरण है। प्रीति ने चीन (China) के हांगझू (Hangzhou)में आयोजित 19 वे एशियाई खेलों में ट्रैप महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। सेना ने उनके इस असाधारण प्रदर्शन के आधार पर पहली आउट ऑफ टर्न पदोन्नति से सम्मानित किया है। प्रीति वर्तमान में पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की तैयारी के लिए आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (Army Marksmanship Unit)में प्रशिक्षण ले रही हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News