रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कांग्रेस से पलायन : अब जिला पंचायत अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

इटारसी। कांग्रेस पार्टी से बड़े नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों का भाजपा में जाना जारी है। आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। अभी कुछ माह पूर्व ही भाजपा का बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष का पद जीतकर खुशियां मनायी थी। कांग्रेस की यह खुशी अधिक दिन नहीं रही और यह भी भाजपा की झोली में गयी।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में नर्मदापुरम जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रत्याशी व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, भाजपा जिला प्रभारी सीमा सिंह सहित सुधीर पटेल और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि कल ही माखननगर के नेता हर्षित गुरु ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा था। विधानसभा चुनाव के वक्त पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा ने भी कांग्रेस को अलविदा करके भाजपा ज्वाइन की थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News