जीत के जश्र मना रहे कांग्रेसियों ने गोडसे के चित्र पर कालिख पोती

इटारसी। शनिवार की शाम कांग्रेस और हिन्दू महासभा के बीच कर्नाटक में जीत का जश्न और नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाने के दौरान टकराव की स्थिति बन गई। जहां हिन्दू महासभा के सदस्य नाथूराम गोडसे का चित्र लगाकर उनका जन्मदिन मना रहे थे, वहीं इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाने पहुंच गए। कांग्रेसियों ने नाथूराम गोडसे का चित्र जयस्तंभ पर लगाने का विरोध किया और गोडसे के चित्र पर कालिख पोतकर जयस्तंभ को पानी छिड़ककर धोया। इस बीच किसी ने हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों पर स्याही भी फैकी। कांग्रेस ने नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने वालों पर एफआईआर की मांग भी की। इस बीच हिन्दू महासभा के सदस्य वहां से चले गए। बाद में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद जीत की खुशी मनाने पहुंचे कांग्रेसजनों ने चिकमंगलूर चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और नारेबाजी की। इसी दौरान राष्ट्रीय स्मारक जयस्तंभ चौक पर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन पाठ कर रहे थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!