रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भाजपा महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (Bharatiya Janata Party Mahila Morcha) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi,) का जन्मदिन शहर की विभिन्न आंगनबाडिय़ों में मनाया। इस अवसर पर बच्चों को फल वितरण एवं पौधरोपण किया।
मोर्चा की सदस्य वार्ड 21, 20, 19, 18, 12, 15 में पहुंचे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमा पुरोहित, जोगिंदर सिंह, जिला महामंत्री मुकेश मैना, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति आशीष भदौरिया, हेमलता कदम, आशा राव, राजकुमारी वर्मा, ममता बंजारा, संगीता मालवीय, प्रदीप रैकवार, पार्षद मनीषा कौर बंजारा सहित आंगनवाड़ी सुपरवायजर, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News