रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर, ढहा दिया मकान

इटारसी। प्रशासन ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया है। हालांकि प्रशासन ने मकान तोडऩे के पीछे उसके जर्जर होने और मोहल्ले वालों की शिकायत कार्रवाई करने को वजह बताया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक किशोरी को अपहृत कर उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी साजन भाट के मकान पर सोमवार को बुलडोजर चल गया। भाट मोहल्ला में साजन के मकान पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकान ढहा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यह मकान पहले से जर्जर था, मोहल्ले में रहने वाले लोगों की शिकायत पर इसे तोड़ा गया है।

पिछले दिनों किशोरी से दुराचार के बाद पीडि़ता के समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के मुताबिक आरोपी का मकान गिराने की मांग की थी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को आरोपी साजन के मकान पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई को लेकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने आसपास मौजूद लोगों को दूर किया, इसके बाद बुलडोजर से मकान तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान सारे प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News