सोहागपुर/राजेश शुक्ला। सेवा सहकारी समिति टेकापार द्वारा बालाजी वेयरहाउस बरबानी में मूंग की खरीदी की जा रही है। शनिवार को किसान मूंग तुलाई कराने की मांग बालाजी वेयरहाउस में पहुंच कर कर रहे थे, कुछ समय पश्चात किसानों ने राजमार्ग क्रमांक 22 पर चक्का जाम कर दिया। जिसको लेकर समिति प्रबंधक द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी समिति प्रबंधक वीरेंद्र रघुवंशी पिता जयराम रघुवंशी उम्र 54 वर्ष द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार पुष्पराज पटेल निवासी भौंखेड़ी कला ने बालाजी वेयरहाउस के पास पहुंचकर किसानों को उकसाया। जिसके फल स्वरुप राजमार्ग मुक्त सड़क पर करीब 30 मिनट आवागमन बाधित हुआ। आवेदन में इस बात का भी उल्लेख है कि शनिवार एवं रविवार को शासन के निर्देशानुसार मूंग की तुलाई नहीं की जाती है बावजूद इसके किसानों द्वारा मूंग तुलाई की मांग की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने पुष्पराज पटेल के खिलाफ भादवि की धारा 341 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव के खिलाफ थाने में मामला दर्ज


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









